जौनपुर धारा, खेतासराय। शुक्रवार को प्रशासन वाराणसी मे ज्ञानवाफी प्रकरण मे कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के मद्देनजर चौकस रहा। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने शुक्रवार को सुबह थाना परिसर मे पीस कमेटी के सदस्यों और धर्म गुरुओं की बैठक बुला कर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होने लोगों से हर तरह की अफवाह से दूर रहने की अपील की। इस पर मुख्यरूप से नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद, सैय्यद ताहिर, जगदम्बा पाण्डेय, नवाब अहमद, शमीम अहमद, रूपेश वâुमार गुप्ता, मोहम्मद असलम खां आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
वाराणसी में कोर्ट के आदेश के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सक्रिय


