Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवाराणसी ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत

वाराणसी ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत

  • जमीनी विवाद को लेकर तीन दिन पूर्व हुई मारपीट में चार लोग घायल हुए
  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव का मामला

जौनपुर धारा, करंजाकला। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर में पुरानी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। जिसमे एक लोग का ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बड़उर गांव में निवासी नन्दलाल बिन्द 60वर्ष पुत्र रामजीत बिंद, समेत चार लोग घायल हो गए। जिसमे विमल 48वर्ष पत्नी राधेश्याम बिन्द, संजय बिन्द 28वर्ष पुत्र राधेश्याम बिन्द, दीपचन्द बिन्द पुत्र राधेश्याम बिन्द बाइक से 6लोगों की जनसंख्या में आए लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट का लहूलुहान कर दिया और दबंगो ने मौका पाकर फरहर हो गए। परिजनों ने घायलों को जिला चिकित्सालय ले गए जिसमें नंदलाल बिंद की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया और तीसरे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है।