Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरवायरल हुई जया प्रदा व उनके बेटे सम्राट की तस्वीरें

वायरल हुई जया प्रदा व उनके बेटे सम्राट की तस्वीरें

जया प्रदा अपने टाइम की जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। जया ने उस दौर के सभी टॉप हीरो के साथ स्क्रीन शेयर किया है। भले ही अब फिल्मों में एक्ट्रेस ज्यादा ना दिखाई देती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें एक्टिव देखा जाता है। जया प्रदा ने हाल ही में अपने बेटे सम्राट के साथ न्यूयॉर्क में मस्ती करते हुए दिल छू लेने वाली एक तस्वीर शेयर की थी। दरअसल उन्होंने अपने बेटे के साथ कई तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को डार्क येलो टी-शर्ट में देखा गया था, जबकि सम्राट ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए थे। तस्वीर में दोनों न्यूयॉर्क ब्रिज पर खुशी-खुशी पोज दे रहे थे। पोस्ट को शेयर करते ही एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘अपने बेटे सम्राट के साथ अपने नए शहर में मजेदार समय’। इस पोस्ट पर फैन्स की भी ढेरों प्रतिक्रियाएं आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सम्राट जया की बहन का बेटा है, जिसे उन्होंने गोद लिया है। वह तमिल सिनेमा में काम करते हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। जया ने 22 फरवरी 1986 को निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी की थी। वर्क प्रâंट की बात करें तो जया ने हिंदी और तेलुगू फिल्मों के साथ-साथ कन्नड़, तमिल, मलयालम, बंगाली और मराठी फिल्मों में भी अभिनय किया है। वह आखिरी बार 2023 में हनीफ अडेनी द्वारा निर्देशित मलयालम डकैती एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘रामचंद्र बॉस एंड कंपनी’ में दिखाई दी थीं।