― Advertisement ―

spot_img

संगठन मजबूती पर संजय निषाद ने दिया जोर, अभिषेक सिंह के चुनावी संकेत

जौनपुर। निषादराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने शनिवार को जौनपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के...
Homeमनोरंजनवायरल कुंभ मेला गर्ल मोनालिशा की आड़ में कंगना ने बॉलीवुड हसीनाओं...

वायरल कुंभ मेला गर्ल मोनालिशा की आड़ में कंगना ने बॉलीवुड हसीनाओं को मारा ताना

हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने महाकुंभ में वायरल हुई लड़की मोनालिसा की तारीफ करके हंगामा खड़ा कर दिया है, लोग लगातार अब कंगना की तारीफ कर रहे हैं। कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि लगभग हर टॉपिक पर बात कर सकती हैं। कंगना रनौत कभी किसी से नहीं डरतीं और अपने मन की बात खुलकर करती हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने संजय लीला भंसाली जैसे फिल्ममेकर पर कमेंट करके सबको चौंका दिया था। इसी बीच कंगना रनौत ने एक बार फिर से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया है। कंगना रनौत ने महाकुंभ मेले में वायरल हुई लड़की मोनालिसा पर कमेंट कर दिया है। मोनालिसा की आड़ में कंगना रनौत ने बॉलीवुड की हसीनाओं के मुंह पर कसके तमाचा मारा है। कंगना रनौत ने मोनालिसा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ये लड़की अपनी नेचुरल ब्यूटी की वजह से सोशल मीडिया संसेशन बन गई है। मुझे उन लोगों से नफरत हो रही है जो इसकी तस्वीर और फोटोज के लिए इसको परेशान क रहे हैं। मैं सोचने पर मजबूर हो गई हूं कि क्या ग्लैमर वर्ल्ड में हमारी सांवले रंग वाली भारतीय सुंदरता बची है। आगे कंगना रनौत ने लिखा ‘बॉलीवुड की हसीनाएं इतनी गोरी कैसे दिख जाती हैं। कंगना रनौत के इस बयान ने लोगों की आंखें खोलकर रख दी है। लोग लगातार कंगना रनौत की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कंगना रनौत की तारीफ करते हुए लिखा, पूरे बॉलीवुड से सिर्फ कंगना रनौत ने मोनालिसा के सौंदर्य कीतारीफ की है। कंगना ने कहा भारत के प्रदर्शन के लिए, गौरव के लिए, मॉडलिंग क्षेत्र में हमें मोनालिसा जैसी सुंदर महिलाओं को आगे लाना चाहिए ना कि सर्जरी बोटॉक्स वाली महिलाएं।

Share Now...