Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनपूनम पाण्डेय ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

पूनम पाण्डेय ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

आम जनता के साथ ही अब सेलेब्स भी महाकुंभ पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पूनम पांडे महाकुंभ में शाही स्नान के अवसर पर पहुंचीं, जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। यूपी के प्रयागराज में आस्था का सबसे बड़ा संगम देखने को मिल रहा है। पूरे 144साल बाद पूर्ण महाकुंभ आया है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए केवल देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।फिल्म इंडस्ट्री से भी तमाम सेलेब्स महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। बीते दिन फेमस मॉडल मिलिंग सोमन ने अपनी बीवी अंकिता कंवर के साथ संगम में डुबकी लगाई, वहीं अब एक्ट्रेस पूनम पांडे भी शाही स्नान के मौके पर महाकुंभ पहुंची हैं, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस पूनम पांडे से पहले फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा अपनी बीवी लिजेल के साथ महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने फिर, बीते दिनों हेमा मालिनी ने भी इस पावन मौके पर महाकुंभ में स्नान किया। रवि किशन, अनुपम खेर, अदा शर्मा, सपना चौधरी और गुरु रंधावा जैसे सितारों ने महाकुंभ में संगम स्नान किया।