Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरवर्ष प्रतिपदा उत्सव पर संघ का कार्यक्रम आयोजित

वर्ष प्रतिपदा उत्सव पर संघ का कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जौनपुर नगर के तत्वावधान में वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं आद्य सरसंघचालक प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन बजरंग शाखा ताड़तला में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो.अविनाश पार्थडिकर ने कहा कि चैत्र नववर्ष प्रतिपदा प्रकृति में अलौकिक ऊर्जा के संचार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ग्रेगोरियन कैलेंडर के नववर्ष की अपेक्षा इस दिन प्रकृति के प्रत्येक प्राणी में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि इसी दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक हैं। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को नियमित शाखा में सहभागिता एवं परिवार प्रबोधन का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में नगर संघचालक धर्मवीर जी, नगर प्रचारक मंगलेश्वरम जी, नगर कार्यवाह डॉ. राजीव, सह जिला कार्यवाह रविन्द्र जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वीरेंद्र, अतुल, अनिल, राजीव, अविनाश, अरुण, अजय, सत्येंद्र, हर्षवर्धन, नारायण, ओम प्रकाश, दिनेश सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।