Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलोहिया पार्क में फिट भारत योगा सेंटर का हुआ उदघाटन

लोहिया पार्क में फिट भारत योगा सेंटर का हुआ उदघाटन

जौनपुर। लोहिया पार्क में फिट भारत योगा सेंटर का उदघाटन कार्यक्रम मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह व विशिष्ट अतिथि डॉ.सीमा सिंह राणा द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि  व विशिष्ट अतिथि का फिट भारत योगा के संस्थापक भरत व कविता सिंह के द्वारा बुके देकर स्वागत किया। उसके बाद विशिष्ट अतिथि द्वारा फिट भारत योगा के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना संदेश दिया गया। उनके बाद मुख्यअतिथि द्वारा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना संदेश देते हुए कहें कि योग एक प्राचीन अभ्यास है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देता है। ‘योग’ शब्द का अर्थ ‘जुड़ना’ या ‘शामिल होना’ है, जो शरीर, मन और आत्मा के एकीकरण का प्रतीक है। इस लिए आप सभी लोग फिट भारत योगा के द्वारा जो इस अच्छे कार्य का शुभारम्भ किया गया है। उससे जरूर जुड़े उसके लिए हमसे जो भी सहयोग हो सकेगा पूरा सहयोग रहेगा। उनके बाद इस्कॉन जौनपुर के प्रभू द्वारा भजन कीर्तन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि व कार्यक्रम में सम्मिलित सभी अतिथियों ने पूरा आनंद साथ में उठाया, अंत में पार्क में मुख्य अतिथि द्वारा वृक्षारोपन का भी कार्य हुआ। इस अवसर पर डॉ.उषा सिंह, डॉ.मनीष सिंह, डॉ.सतीश पाठक, शिवम सिंह, राकेश सिंह, डॉ.पूजा सिंह, प्रीति मिश्रा, सी.के.मिश्रा, माता देव, अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहें।

Share Now...