जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकसभा चुनाव का छठा चरण 25 मई से शुरू होने जा रहा है। चुनाव आयोग पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए जोर-शोर से जुटा है। जिले में चुनाव से जुड़े तमाम इंतजाम किये जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जिला प्रशासन द्वारा तमाम वाहनों को भी अधिग्रहण कर लिया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए सभी श्रेणी के निजी वाहनों को अधिग्रहण किया गया है। चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों व शांतिपूर्ण मतदान के लिए लगने वाले सुरक्षा कर्मियों को बूथों व मतदान केंद्र पर ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने सभी तैयारी पूरी करके वाहनों के अधिग्रहण का काम लगभग पूर्ण व तेज कर दिया है। पूर्व में जिन वाहनों के कागजात सही नहीं थे। थाने के सहयोग से वाहन का अधिग्रहण पत्र वाहन मालिकों तक पहुंचाने काम भी चल ही रहा है।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
लोकसभा चुनाव के लिये अधिग्रहण किये गये वाहन



