― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरसस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिये हो रहे कारनामें

सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिये हो रहे कारनामें

जौनपुर धारा,जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जौनपुर लोकसभा 73 के प्रत्याशी अशोक सिंह सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिये लगातार नये-नये कारनामें करते नजर आ रहें हैं। कभी प्रशासन की ओर तो कभी विरोधियों की बात करके चुनाव में खुद का पारा चढ़ाने के फिराके में लगातार प्रयास कर रहें है। इस बार उनका आरोप बिल्कुल भी हजम होने वाला नहीं है, जिसमें वह कहतें हैं कि प्रचार के अंतिम दिन उनकी प्रचार गाड़ी को अज्ञात बदमाशों ने तोड़-फोड़ कर दिया। बता दें कि पिछले चुनावों से वो लगातार जौनपुर से विधानसभा व लोकसभा चुनावों में जोर आजमाईश कर रहें है। लेकिन सफलता हासिल नहीं हो रही है। एकाक बार तो ये नोटा से भी पिछे रह गये थे। जौनपुर की जनता के बीच इनका वोट बैंक क्या है ये  तो वही बता सकतें है। लेकिन तमाम प्रकार के अनर्गल आरोपों को दूसरों के ऊपर मढ़ कर सस्ती लोकप्रियता बटोरने के चक्कर एड़ी-चोटी का जोर लगा रहें हैं।

Share Now...