Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलोकतन्त्र की रक्षा और क्रान्ति के लिए तैयार रहें सपाई

लोकतन्त्र की रक्षा और क्रान्ति के लिए तैयार रहें सपाई

जौनपुर धारा, केराकत। क्रान्ति दिवस के अवसर पर बुधवार को पूर्वान्ह समाजवादी पार्टी की भाजपा गद्दी छोड़ो जन पंचायत रतनुपुर में आरम्भ हुई। तत्पश्चात भंैसा, चन्दवक और पतरही सहित विधानसभा के 44 सेक्टरों के प्रभारियों के माध्यम से जन पंचायत को सम्बोधित करते हुए प्रभारी संजय राजभर ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक और क्रांति के लिए सपाई तैयार रहे। पीडीए के तहत पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक को एक सूत्र में बढ़ते हुए देश को मजबूत करें। वही अपने संबोधन में नीरज पहलवान ने कहा कि जन पंचायत के तहत गाँव-गाँव मे पार्टी की नीतियों एवं कराये गये कार्यो का विवरण गिनाते हुए भाजपा को सत्ता से उखाड़ने का संकल्प दिलाया जायेगा। जन पंचायत कार्यक्रम में भगवती सरोज, रामराज राजभर, दया राजभर, शिवपूजन निषाद, सुभाष मौर्य, रविन्द्र यादव, भानुप्रताप यादव, गुड्डू यादव, सोनू पाण्डेय, अलाउद्दीन, शिवधनी मौर्य, लालचन्द कनौजिया, राजेश नाविक, बबलू यादव समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।