जौनपुर धारा, जौनपुर। धमार्पुर के शहीद सभागार में लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध समुदाय आधारित राष्ट्रव्यापी अभियान के बारे में समूह की महिलाओं, ग्राम रोजगार सेवकों, ग्राम प्रधान, शिक्षा विभाग के लोगों तथा पंचायत विभाग के लोगों को खंड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में आए लोगों को लैंगिक हिंसा रोकने की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात एक रैली का आयोजन कर धमार्पुर बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर नागरिकों को भी अभियान के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम सहायक विकास अधिकारी पंचायत लालजी राम, ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र, राजेश यादव, प्रीतम, प्रिंस, अखिलेश गुप्ता तथा ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष रोहित मिश्रा भी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान के बारे में दी गई जानकारी

Previous article
Next article

