खुटहन। बीरमपुर गांव निवासी व सेना में सूबेदार के पद पर तैनात अशोक कुमार उपाध्याय को गत स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा लेफ्टीनेंट की मानद उपाधि मिलने से गदगद ग्रामीणों ने गुरुवार को उनके पैतृक गांव आगमन पर फूल मालाओं के हार से भव्य स्वागत किया। आयोजित सभा में अपना उद्गार व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि सेना में यह उपाधि प्राप्त करना एक सैनिक के लिए गर्व का बिषय होता है। हमारी कड़ी मेहनत, इमानदारी और मातृ और गुरु कृपा से ही यह संभव हो पाया। उन्होंने अपने सैनिक जीवन के सफर में देश की सीमा पर बिताए वर्षों में गर्व, आनंद और भौतिक कठिनाइयों को लोगों के बीच साझा किया। एक सैनिक के तन,मन और अंत: करण में सिर्फ आगे बढ़ते रहने का जज्बा भरा होता है। वह सिर्फ जीत के जुनून में होता है। इस मौके पर एयरफोर्स के पूर्व वारंट अफसर ओम प्रकाश उपाध्याय, पंडित अवधेश दूबे, पूर्व शिक्षक आदित्य नारायण पाण्डेय, डेबई, संतोष तिवारी, संतोष मिश्रा, संतोष तिवारी, राम आसरे यादव, जयनारायण सिंह, घनश्याम तिवारी, संजय यादव आदि मौजूद रहें।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
लेफ्टिनेंट मानद उपाधि से अलंकृत सैनिक का गांव में हुआ स्वागत



