― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरटीईटी की अनिवार्यता संबंधी आदेश में परिवर्तन को लेकर शिक्षकों ने सौंपा...

टीईटी की अनिवार्यता संबंधी आदेश में परिवर्तन को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के लागू होने के पूर्व से नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता संबंधी आदेश में परिवर्तन कराने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश व्यापी महाज्ञापन कार्यक्रम के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष डॉ.अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में शिक्षकों के भारी हुजूम ने कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होने मांग किया कि अविलम्ब देश के यशश्वी प्रधानमंत्री एवं मानव संसाधन विकास मंत्री को भेज दिया जाय। इस अवसर पर उपस्थित जन सैलाब को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के लागू होने के पूर्व में तत्समय में प्रचलित सेवा शर्तों के अधीन शिक्षकों की नियुक्तियां की गई थी। लेकिन वर्तमान समय में भारत की संसद के द्वारा सन् 2017 में नियमों में संशोधन करते हुए ऐसा अधिनियम बना दिया गया कि सभी लोगों को टीईटी उत्तीर्ण करना आवश्यक है और यह नियम जो बना 2017 में, और प्रचलन में आया सन् 2025 में, ऐसे ही नियम को आधार बनाकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 1सितंबर सन् 2025 को सभी शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करने का आदेश जारी किया है। इस अवसर पर शिवकुमार सरोज, रविंद्र बहादुर सिंह, कुंवर यशवंत सिंह, आनंद कुमार यादव, राय साहब यादव, जय सिंह यादव, शशिकांत यादव, दुष्यंत मिश्र, सुरेश चंद्र पाठक, संजय सिंह, मिश्रीलाल, विजय लक्ष्मी यादव, राम मूरत यादव, आराधना चौहान, रेखा भारती, सरिता यादव, कल्पना यादव, ओंकारनाथ यादव, धीरज यादव, विनय यादव, संतोष कनौजिया, शेर बहादुर मौर्य, त्रिवेणी प्रसाद सरोज, मयेनद सिंह, बृजेश सिंह, आशुतोष, हवलदार, सुभाष चंद्र यादव, ओम प्रकाश यादव, जयप्रकाश यादव, सुदर्शन मिश्र, राममिलन, प्रेम बहादुर यादव, जितेंद्र तिवारी, उमेश दुबे, हरिश्चंद्र यादव सहित आदि उपस्थित रहें।

Share Now...