Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरलेखाकार का स्थानातरण होने पर ग्राम प्रधानों ने दिया धरना

लेखाकार का स्थानातरण होने पर ग्राम प्रधानों ने दिया धरना

  • स्थानातरण हो जाने से रूकेगा विकास कार्य, बीडीओ को दिया ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के मनरेगा के लेखाकार का स्थानातरण होने पर ग्राम प्रधानों ने धरना देकर स्थानातरण रोकने के लिए खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया। विकास खंड कार्यालय में मनरेगा लेखाकार पद पर तैनात लेखाकार का स्थानातंरण जिला पंचायत सदस्य के पद पर हो गया। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सुबेदार यादव की अध्यक्षता में सभी ग्राम प्रधानों ने धरना दिया और मनरेगा लेखाकार रचित कपूर का स्थानातरण रोकने के लिए जिलाधिकारी के नाम विकास खंड अधिकारी रवि कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। ग्राम प्रधानों से स्थानातरण रोकने के लिए पूछा गया कि उनके जगह पर दूसरा कोई आयेगा तो कार्य करेगा तो प्रधानों ने बताया कि 2022 व 23 कि निधि मार्च तक समाप्त हो जायेगी जिससे विकास कार्य अवरूद्ध हो जायेगा। ग्राम प्रधानों ने बताया कि एक तथाकथित पत्रकार द्वारा खबर चलायी गयी कि लेखाकार का स्थानातरण हो जाने पर प्रधानों में खुशी की लहर है। प्रधानों ने बताया कि उक्त पत्रकार ने किसी प्रधान से बात नहीं की लेकिन खबर चलाकर प्रधानों की गरिमा को ठेंस पहुंचायी है। इस अवसर पर ग्राम  प्रधान सचिन राय, आकाश कुमार यादव, मोहम्मद सादिक, सुखदेव सरोज, बंशराज यादव, रीना, अरविन्द, हेमलता सिंह, विनय कुमार चौहान, आशीष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।