Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरलीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम कार्यालय का हुआ स्थापना

लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम कार्यालय का हुआ स्थापना

जौनपुर धारा,जौनपुर। जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल के निर्देशन में निर्धनों और असहाय लोगों के लिये लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम कार्यालय का स्थापना फीता काटकर किया। उन्होनें कहा कि यह सिस्टम निर्धन व असहाय लोगों का सहारा बनेगा। जनपद न्यायाधीश ने कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह संस्था निश्चित रूप से गरीबों और बेसहारा पीड़ित प्रताड़ित लोगों और महिलाओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इस संस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति से मुझे पूरा विश्वास है कि अपने उत्तरदायित्व का पूर्ण निर्वहन करेंगे और अधिक से अधिक लोगो को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। इस संस्था में नवनियुक्त पदाधिकारी एवं चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल, डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अनिल कुमार सिंह, डॉ.दिलीप कुमार सिंह एवं असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल प्रकाश तिवारी एवं अनुराग चौधरी ने अपने कर्तव्यों का पूर्ण निर्वहन करने की शपथ ली। इस मौके पर अपर जिला जज प्रथम अनिल कुमार यादव एवं अपर जिला जज प्रशांत कुमार सिंह, अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत लाल चंद्र गुप्ता, केंद्रीय नाजीर सतीश तिवारी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.दिलीप कुमार सिंह ने किया। मुख्य लीगल डिफेंस काउंसिल अनिल कुमार सिंह ने आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।