जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग रायबरेली-जौनपुर पर इटहरा गांव के निकट शनिवार की सुबह एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक लावारिस हालत में मिली है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेते हुए उसके स्वामी की तलाश में जुट गई है। बताते हैं कि शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क पर लावारिस हाल में क्षतिग्रस्त एक बाइक देखा तो पुलिस को सूचित किया। होंडा शाइन बाइक किसी वाहन धक्के से क्षतिग्रस्त हाल में सड़क पर पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को सड़क के किनारे किया और आसपास के लोगों से बाइक के संदर्भ में पूछा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अंतत: पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए पंजीकरण के आधार पर उसके स्वामी का पता लगाने में जुटी हुई है। इस संबंध में जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि एक लावारिस हाल में बाइक मिली है यह किसकी है अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
लावारिस हाल में मिली बाइक, जांच में जुटी पुलिस

Previous article


