जौनपुर धारा, खुटहन। डिहियां गायत्रीनगर गांव में पखवाड़ा पूर्व घर के पीछे से आंगन में उतर अज्ञात चोरों द्वारा आलमारी में रखी लायसेंसी पिस्टल चोरी कर लिए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना को 15 दिनों से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो चोरों को गिरफ्तार कर सकी,और न ही पिस्टल की बरामदगी ही कर पायी। गांव निवासी उमेश सिंह का आरोप है कि बीते 19 अगस्त की रात अज्ञात चोर उनके घर के पिछवाड़े से छत पर चढ़ आंगन में उतर गये। कमरे में रखी लोहे की आलमारी के बगल खूंटी में टंगी चाभी निकाल चोर भीतर रखा पिस्टल, दस जिंदा कारतूस और दो मैग्जीन उठा ले गए। आरोप के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की तहकीकात में जुटी हुई है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
लायसंसी पिस्टल चोरी के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Previous article
Next article

