Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरलायंस क्षितिज ने लगाया नि:शुल्क जांच शिविर

लायंस क्षितिज ने लगाया नि:शुल्क जांच शिविर

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज द्वारा विश्व मधुमेह दिवस के पूर्व रविवार की प्रात: ७:३० बजे शाही किले पर एक डायबिटिक का नि:शुल्क जांच का कैंप लगाया गया जिसमें सैकड़ों लोगों की डायबिटीज की जांच की गई तथा उच्च जोखिम वाले लोगों को चिन्हित कर बेहतर चिकित्सा हेतु सुझाव दिया गया तथा डायबिटीज से बचाव कैसे किया जाए के पंपलेट बांटे गए। इस सेवा कार्य में डॉक्टर चंदननाथ गुप्ता ने अपना विशेष सहयोग देकर उपस्थित जनों का परीक्षण किया तथा उचित मार्गदर्शन किया। इस सेवा कार्य में  विष्णु सहाय अध्यक्ष, शशांक सिंह रानू, अजीत सोनकर, अतुल सिंह, डॉक्टर प्रशांत, कौशल त्रिपाठी, वैभव श्रीवास्तव, रत्नेश आदि लोग उपस्थित रहे और इस सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम  की समाप्ति पर अध्यक्ष विष्णु सहाय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।