Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलायंस क्लब क्षितिज ने कराया प्रसाद वितरण

लायंस क्लब क्षितिज ने कराया प्रसाद वितरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजसेवा में अग्रणी संस्था लायंस क्लब क्षितिज ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर के उपलक्ष्य में नगर के नवदुर्गा मन्दिर विसर्जन घाट पर भव्य सुंदरकांड एवं आरती का आयोजन किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से नवदुर्गा शिव मंदिर के ट्रस्टी मोतीलाल यादव, महेंद्र देव विक्रम, मनीष देव दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष, निशाकांत द्विवेदी की प्रमुख भूमिका रही सभी साथियों के साथ नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं राम भक्तों में महाप्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष ने कहा कि संस्था इस अतिपावन अवसर पर अपनी खुशियों को इन सभी के बीच प्रसाद वितरण कर साझा कर रही रही है। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने आज के दिन को महापर्व बताते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित किया। कार्यक्रम संयोजक जय कृष्ण साहू एवं प्रदीप सिंह ने कहा यह अति पावन अवसर हम सबको बड़े ही सौभाग्य से प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर दिलीप सिंह, अतुल सिंह, अजीत सोनकर, डॉ.चंदन नाथ, अभिषेक गुप्ता,  सुनील कनौजिया, डॉ.विकास रस्तोगी, हसन अब्बास, रामकृपाल जायसवाल, सर्वेश जायसवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।