Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलाठी चार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

लाठी चार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को अधिवक्ता समिति द्वारा हापुड़ में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किये जाने और विरोध कर रहे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आशीष कुमार सिंह को देकर कठोर कार्रवाई की मांग की। समिति के अध्यक्ष स्कंद कुमार यादव के नेतृत्व में सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजे गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता की हत्या के बाद पुलिस द्वारा बर्बर ढंग से की गई लाठीचार्ज की कार्रवाई को जायज नहीं कहा जा सकता। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान महामंत्री पुष्पकान्त यादव, राजदेव यादव, शारिक खान, विक्रम सिंह, रामजी चौरसिया, कफिल खान, सुरेंद्र बहादुर सिंह, राजीव सिंह, बाबूराम यादव, रमेश चंद द्विवेदी, राम लवट, राम सहाय यादव आदि मौजूद रहे।