Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलम्बी कूद सीनियर वर्ग में यलो हाउस ने मारी बाजी

लम्बी कूद सीनियर वर्ग में यलो हाउस ने मारी बाजी

  • सिटी पब्लिक में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल में बुधवार को चार दिवसीय  वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। लम्बी कूद के सीनियर वर्ग में येलो हाउस ने बाजी मारी। खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने क्रिकेट, कबड्डी, दौड़, को खो, रस्साकसी वॉलीबॉल व लंबी कूद में चार हाउस में हिस्सा लिया। दौड़ में येलो हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। क्रिकेट मैच रेड व ग्रीन हाउस के बीच शानदार मुकाबला हुआ। जिसमें ग्रीन हाउस प्रथम स्थान रहा। कबड्डी में लड़कियों ने ब्लू हाउस तथा लड़कों ने रेड हाउस में प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग रेड व ग्रीन हाउस के बीच हुआ। जिसमें 4 पॉइंट से रेड हाउस प्रथम रहा, खो खो प्रतियोगिता बालक व बालिका दोनों वर्गों में रेड हाउस की टीम अव्वल रही। रस्साकसी बालिका वर्ग में रेड हाउस अव्वल रही। खेल प्रतियोगिता में आयुषी गुप्ता, आदर्श सिंह, विनय मौर्य, शुभम विश्वकर्मा, आयशा, दृष्टि सिंह, ध्रुव, देव, शिल्पी यादव व हर्षवर्धन आदित्य छात्रों ने उत्कृष प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने हरी झंडी दिखाकर खेल का शुभारंभ किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रबंधक आलोक कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रेफरी नीरज मिश्रा व कमलेश मिश्रा व कोच रंजीत गुप्ता रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव चन्द्र तिवारी, इंद्रजीत यादव, सतीश सोनी, सुभाष मिश्रा, पल्लवी, इक्रा, नेहा, सुमन, सपना, प्रभा, प्रज्ञा, किरण, हिना व सरीबा आदि लोग लोगों ने खेल में सहयोग किया।