- बिना सीमेंट कंक्रीट किए ही जमीन पर जाम कर दिये गये पोल, खतरे की आशंका
- सुधरने का नाम नहीं ले रही नगर की बिजली व्यवस्था
जौनपुर धारा, जौनपुर। बिजली विभाग में अनियमितता चरम पर है। सरकार के लाख दावों के बावजूद भी बिजली व्यवस्था में सुधार होता नहीं दिख रहा है। नगर की बिजली व्यवस्था का हाल भी कुछ इसी तरह का है। विगत दिनों रात्रि में तेज आंधी व बरसात के दौरान नगर के मोहल्ला वाजिदपुर उत्तरी क्षेत्र में कई बिजली के खंभे टूटकर धराशाई हो गया था। जिसके कारण पूरे दिन बिजली ठप्प रही और आनन-फानन में खंभा गाढ़कर बिजली आपूर्ति तो बहाल कर दी गई। लेकिन अनियमितताओं के बीच खंभ लगाने का कार्य किया है। जो अभी से ही टेढ़े हाल में देखे जा रहें हैं। यहीं नहीं खम्बा गाढ़ने वाले स्थान पर मिट्टी बैठती जा रही है।

बिजली विभाग के योजना के तहत सब स्टेशन सिपाह क्षेत्र के वाजिदपुर उत्तरी मोहल्ले में बिगत दिनों आंधी और बरसात के दौरान गिरे खम्बों को पूनः गाढ़कर बिजली आपूर्ति तो बहाल कर दी गई। लेकिन उसमें हुए अनियमितता के कारण फिर से ऐसी घटनाओं को टाला नहीं जा सकता है। वहीं नये गाढ़े गये पोल से कुछ ही दुरी पर पुलिया के पास टूटकर गिरा पोल भी पुलिया के सहारे ही टिका हुआ है। साफ तौर पर उक्त स्थान पर देखा जा सकता है पोल लगाये स्थानों पर खंभो के अगल-बगल पोल होता जा रहा है और खंभों में भी लचक आनी शुरू हो गई है। बिना सीमेंट कंक्रीट किए ही खंभों पर तार से करेंट दौड़ा दिया गया है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। विद्युत विभाग की ओर बरती गई अनियमितता और लापरवाही की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी नगर में कई खम्बे ऐसे लगाये गये है जो पानी लगने के कारण समय से पहले ही जवाब दे जा रहें है और उन्हे लोहे के इंगल के सहारे वेल्डिंग के भरोसे टिकाया गया है। परंतु लापरवाह विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी जांच तक करने नहीं पहुँचतें हैं। विद्युत विभाग के ऐसे मनमानी कार्यों से क्षेत्र की जनता में आक्रोश व्याप्त है। बिजली के खंभे अधिकारियों की उदासीनता के चलते बदहाल हो जा रहें हैं। जर्जर हालत में आज भी खड़े कुछ खंभे अनियमितता की कहानी बयान कर रहे हैं।



