― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोवर्स रेंजर्स के पंच दिवसीय शिविर का समापन

रोवर्स रेंजर्स के पंच दिवसीय शिविर का समापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के प्रांगण में रोवर्स रेंजर्स के पंच दिवसीय शिविर के समापन के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने अपने वक्तव्य में रोवर्स एवं रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हे अपना रोवर्स और रेंजर्स शिविर याद आ गया जब उन्होने एक रेंजर के रूप मे प्रशिक्षणार्थी के रूप में सन 1974 में शिविर में अपनी सहभागिता की थी। उन्होंने कहा कि आप सभी शिविरार्थियों ने मुझे उस समय की याद दिला दी। उन मधुर स्मृतियों की याद ताजा हो गई, जो बहुत सुखद है। आप सभी निष्ठा और अनुशासन से कर्तव्य का निर्वहन करें और प्रशिक्षण के दौरान जो कुछ भी सीखा है उसे अपने जीवन में उतारे। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बहुत प्रशंसा की और अनुशासित  रहते  हुए अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया। रेंजर्स द्वारा प्रस्तुत रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित  लघु नाटिका की प्रशंसा की और रानी लक्ष्मीबाई की कविता सुनाते हुए उससे प्रेरणा ग्रहण करने की शिक्षा दी। तिलकधारी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य  रोवर्स एवं रेंजर्स के पूर्व जिलाआयुक्त डा. समर बहादुर सिंह ने रोवर्स एवं रेंजर्स को उनके कर्तव्यों को बताते हुए अपने संस्मरण सुनाए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूरी -भूरी प्रशंसा की। तिलकधारी महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने शिविरार्थियो का उत्साहवर्धन किया। प्रबंध समिति के प्रबंधक डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की सभी शिविराथीॅ पूरी लगन और मेहनत के साथ अपना कर्तव्य निभाए। इस अवसर पर शिविर में सहभागिता कर रहे रोवर्स एवं रेंजर्स द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। सांस्कृतिक कार्यक्रम  की मुख्य संयोजिका डॉक्टर गीता सिंह एवं रोवर्स /रेंजर्स समिति की सदस्य डॉक्टर माया सिंह ने पंच दिवसीय शिविर में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका प्रोफेसर श्रद्धा सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. राकेश मिश्रा, अजय चौहान एवं ज्ञानचंद तथा उनके सहयोगियों ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर कुलपति के निजी सचिव लक्ष्मी मौर्य, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर विजय कुमार सिंह एवं महामंत्री डॉ. राहुल सिंहएवं महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाए उपस्थित रहे।

Share Now...