Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररोटरी क्लब ने लिया प्रतिमाह रक्तदान करने का संकल्प

रोटरी क्लब ने लिया प्रतिमाह रक्तदान करने का संकल्प

जौनपुर धारा, जौनपुर। रोटरी क्लब अध्यक्ष सूजीत अग्रहरि के नेतृत्व में सदस्यो ने प्रतिमाह रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया। इस संकल्प के तहत लाइन बाजार स्थित आईएमए द्वारा संचालित ब्लडबैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में अनेकों संस्थाओं द्वारा दिन विशेष या आयोजन विशेष पर रक्तदान कार्यक्रम करवाया जाता है। जिससे की एक दिन तो समाज को संदेश जाता है। परन्तु आज जरूरत है कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगो को प्रेरित करे और रक्तदान करे ताकि हर व्यक्ति रक्तदान के लिए स्वतः जागृत हो जाये। यह कार्य तभी सम्भव है जब हम इस पर ज्यादा से ज्यादा चर्चा करें और प्रत्येक माह रक्तदान शिविर का आयोजन इसी उद्देश्य से किया गया है। निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि हम इसका प्रचार-प्रसार अनवरत रूप से करने का कार्य करेंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा चर्चा हो और ज्यादा लोग इससे प्रेरित हो सके। इस अवसर पर अधिवक्ता विकास गुप्ता, डॉ.संदीप विश्वकर्मा, जेसीआई क्लासिक के सचिव योगेश साहू इत्यादि ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अमित पांडे, चयनित अध्यक्ष श्याम वर्मा इत्यादि उपस्थित रहें।