जौनपुर धारा, जौनपुर। बरसठी विकास खण्ड के सभागार में गुरुवार को विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 310 बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 75 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा किया गया। खण्ड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेला का आयोजन होने से क्षेत्र के युवाओं को अब निराश नही होना पड़ेगा। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन शशिकांत सरोज ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, सेवायोजन विभाग व कौशल विकास मिशन के सयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। उक्त मेला में निःशुल्क प्रतिभाग करके युवा रोजगार व जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बरसठी ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 07 कंपनियों ने साक्षात्कार करके 75 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस अवसर पर मेला प्रभारी प्रभात पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, अजीत कुमार समेत सभी कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
रोजगार मेला में ब्लाक बरसठी में 75 का हुआ चयन



