― Advertisement ―

spot_img

सेंट्रल CCTV कैमरों से हो रही परीक्षा केंद्रों की निगरानी

परीक्षा नियंत्रक ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से किया अवलोकनजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं को पारदर्शी और...

E-Paper 15-04-2026

Homeअपना जौनपुरदेशव्यापी हड़ताल के समर्थन में उतरे कोटेदारों

देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में उतरे कोटेदारों

जौनपुर धारा, बरसठी। ब्लॉक के सरकारी राशन के दुकानदारों ने गुरुवार को कमीशन की मांग को लेकर मियाचक बाजार में प्रदर्शन किया। दो दर्जन से अधिक जुटे कोटेदारों ने एक स्वर में कहा कि 1 जनवरी से चल रहे देशव्यापी हड़ताल का हम सब समर्थन करते है। समर्थन में राशन वितरण करने वाली ई-पॉश मशीन बंद रखा जाएगा। कोटेदारों ने अन्य प्रदेशों की तरह लाभांश बढ़ाने की मांग की। जिससे उनके परिवारों का भरण-पोषण आसानी से हो सके। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान के नेतृव में क्षेत्रीय कोटेदारों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के कोटेदार शासन के मंशानुसार राशन वितरण करते है। कोटेदारों ने कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर प्रधानमंत्री अन्न योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निशुल्क राशन वितरण किया। इसकी सराहना देश भर में हुई तथा भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को प्रशस्ति पत्र भी दिया है। वर्तमान में प्रदेश के कोटेदारों को महज 90 रुपए प्रति कुंतल लाभांश दिया जाता है, जबकि हरियाणा 280, गोवा में 200, केरल में 200, महाराष्ट्र में 150, राजस्थान में 125 रुपए कुंतल कमीशन दिया जा रहा है। जबकि गुजरात सरकार द्वारा कोटेदारों को 20हजार रुपए मानदेय भी दिया जा रहा है। संघ के महामंत्री नागेंद्र प्रसाद दुबे ने कहा कि देश मे वन पेंशन वन कार्ड की व्यवस्था है तो वन कमीशन भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश व्यापी हड़ताल में का हम सभी कोटेदार समर्थन करते हुए वितरण व्यवस्था बंद रखेंगे। प्रदर्शन के दौरान उपाध्यक्ष इंद्रमणि पाल, अच्छेलाल यादव, रत्नेश दुबे, लालमणि यादव, लालबहादुर मौर्य, पीयूष सिंह, नीरज तिवारी, रमाशंकर कन्नौजिया, चंद्रिका प्रसाद यादव, भूषण सरोज, ओमप्रकाश यादव, राजेश, सुशीला देवी, लल्लन, अनिल पांडेय, बाकेंलाल शर्मा, श्रीनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Share Now...