― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररेलवे सुरक्षा बल ने ई-टिकट बनाने वाले दलाल को दबोचा

रेलवे सुरक्षा बल ने ई-टिकट बनाने वाले दलाल को दबोचा

  • दुकान से लैपटॉप, मोबाइल और चार हजार रुपए का टिकट बरामद

जौनपुर धारा, शाहगंज। रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार स्थित एक सहज जनसेवा केंद्र पर मोबाइल से ई-रेलवे टिकट का अवैध कारोबार करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी अनूप कुमार सिन्हा की संयुक्त टीम ने हमराहियों के साथ शनिवार की देर रात को मुखबिर की सूचना पर खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार स्थित सहज जन सेवा केन्द्र पर छापेमारी की। टीम ने दुकान से चार हजार दो सौ रुपए का दो ई-टिकट व साथ कई टिकट का डाटा, मोबाइल, दो लैपटॉप बरामद करते हुए दुकान संचालक अजय कुमार पुत्र राम अचरज निवासी गोरारी थाना खेतासराय को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

Share Now...