Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुररेलवे संघर्ष समिति ने रेलवे टिकटों की बिक्री के लिए चलाया जन...

रेलवे संघर्ष समिति ने रेलवे टिकटों की बिक्री के लिए चलाया जन सहयोग अभियान

जौनपुर धारा, केराकत। रेलवे से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु स्थानीय स्तर पर गठित रेलवे संघर्ष समिति ने मंगलवार को स्टेशन से टिकटों की बिक्री बढ़ाने और इस स्टेशन पर अन्य लम्बी दूरी के ट्रेनों के ठहराव के लिए जन सहयोग अभियान चलाया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने रेलवे टिकटों की बिक्री बढ़ाने के लिए नगर से स्टेशन तक रैली निकाली और लोगों से रेलवे स्टेशन से टिकट लेकर ट्रेनों से यात्रा करने के लिए प्रेरित किया। सदस्यों ने बताया कि टिकटों की बिक्री अधिक से अधिक यात्रियों का आवागमन ही इस स्टेशन पर अन्य ट्रेनों के ठहराव का आधार बनेगा। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन से यात्रियों के कम आवागमन की फर्जी सूचना रेलवे के उच्चाधिकारियों को देने तथा क्षेत्रीय सांसद की ढ़िलाई को लेकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि क्षेत्रीय सांसद के असहयोग से जन मानस में नाराजगी है जिसका परिणाम आगामी चुनाव में देखने को मिल सकता है। अभियान का नेतृत्व एडवोकेट अनिल सोनकर गांगुली ने किया। अभियान में  मनोज कमलापुरी, हंस कुमार सोनकर मकालू, सर्वेश दीक्षित, सुभाष यादव फौजी, वकील अहमद, विष्णू जायसवाल, शाहिद खान, मीना देवी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।