Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुररिमझिम बारिश ने दोगुने कर दिए सड़कों के जख्म

रिमझिम बारिश ने दोगुने कर दिए सड़कों के जख्म

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर की सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है। रिमझिम के बाद सड़क पर हुई कीचड़ से राहगीरों का निकलना दुभर हो रहा है। इससे शहर के लोगों में नगर पालिका को लेकर आक्रोश व्याप्त है। गड्ढे तो खतरनाक हैं ही, इनसे भी ज्यादा खतरा गड्ढों से निकलकर सड़क पर फैली गिट्टियों से है, जिन पर दुपहिया वाहनों के फिसलने की आशंका बनी रहती है।

जौनपुर की सड़कें पहले से ही बीमार थीं। जगह-जगह गड्ढे लोगों की परेशानी बने हुए थे। इन जख्मों में नमक का काम महज एक दिन की रिमझिम बारिश ने कर दिया। जो गड्ढे थे, उनका आकार दोगुना हो गया। वहीं गड्ढों की संख्या भी बढ़ गई। शहर के अंदरूनी मार्गों के अलावा मुख्य मार्गों की भी हालत खस्ता नजर आ रही है। शहर के अंदर कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज, सिपाह अचला देवी घाट रोड़, ताड़तला मार्गों की हालत काफी दिनों से खस्ता है।

पिछले दिनों नगर के कुछ क्षेत्रों में मरम्मत कार्य कराया भी गया था, लेकिन काम इतना खराब हुआ कि गड्ढे फिर झांकने लगे। सोमवार को हुई बारिश सभी सड़कों और लोगों के लिए आफत लेकर आई। नगर में दिन भर वाहनों की भरमार रहती है। पहले से जर्जर पड़े इस रोड पर बरसात का पानी पड़ा तो कुछ और गड्ढें बढ़कर दोगुने हो गये। नगर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह कीचड़ जमा हो गई है।