Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स के विरोध में किसान लायेंगे बैनर पोस्टर...

राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स के विरोध में किसान लायेंगे बैनर पोस्टर : अजीत सिंह

  • प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने बैठक में लिया भाग

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के बजरंगनगर बाजार के प्राचीन हनुमान मंदिर में रविवार की दोपहर किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में बैठक कर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण व मुआवजे को लेकर चर्चा की गई। किसान नेता अजीत सिंह ने बताया कि एनएचवे मुडैला से लेकर आजमगढ़ बार्डर तक लगभग 16 किलोमीटर सड़क को बाधित रखने के साथ ही जानबूझ कर किसानों को कोर्ट का चक्कर लगवा रही है। मुआवजे को लेकर किसान कई सालो से अपनी मांग को मांग रहे है। चंदवक पुल को क्षतिग्रस्त बताकर कई महीनों से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई क्षेत्र के लोगो को औडीहार होकर वाराणसी जाना पर रहा। किसी भी जनप्रतिनिधि व एनएचवे के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट नही हो रहा और तेजी से टोल टैक्स का निर्माण कराया जा रहा है ताकि टैक्स की वसूली की जाय। उन्होंने कहा कि किसानों का मुआवजा दिये बिना व राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किए बिना अगर टोल टैक्स की वसूली होती है तो क्षेत्र के चार हजार किसान सड़कों उतरने के लिए बाध्य होंगे। हम सभी किसान बहुत जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स के विरोध में बैनर पोस्टर लगाने का करेंगे कार्य जिसपर उपस्थित सभी किसानों ने अपनी सहमति जताई। इस अवसर पर विकास सिंह (आशु), रानू सिंह, सुनील सिंह, सुभाष चंद्र सिंह, सुजीत सिंह, अरविंद पांडे, रामेश्वर सिंह, श्याम बहादुर, बंसराज, सतीश सिंह, योगेंद्र दीक्षित, मृत्युंजय विश्वकर्मा, अजय सिंह, श्याम नारायण, कृष्ण मोहन चौरसिया, अन्नु सिंह, श्याम वृक्ष, रंजन महेश सिंह, बमबम सिंह, लवकुश सिंह, मुन्ना सिंह, भगवत सिंह, रोहित सिंह, संजय सिंह, बंसराज नाविक समेत बैठक में सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।