
जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस उपाधीक्षक एसपी उपाध्याय को भारत माता हिंदी परिवार की तरफ से आगामी 14 नवम्बर को वर्ष 2023 का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय गौरव सम्मान देने का निर्णय लिया है। हिंदी परिवार के संस्थापक डॉ.परमानंद शुक्ल ने कहा कि संस्था ने जौनपुर के क्षेत्राधिकारी सदर एसपी को मातृ शक्तियों व नन्हें मुन्ने बच्चों के बीच प्रेम व उदारता को देखते हुए जिले की शान मानकर आगामी 14नवंबर बाल दिवस के अवसर पर आनलाइन सेमिनार के दौरान सैकड़ों छात्र- छात्राओं के बीच सम्मानित किया जाएगा। हिंदी माता परिवार भारत की राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमती रेनू सक्सेना व उपाध्यक्ष डॉ.रितु शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ.दिनेश शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.हरिनारायण उपाध्याय, पूर्व प्रमुख श्रीपति उपाध्याय, डॉ.अजय त्रिपाठी, मार्कण्डेय सिंह मुन्ना सहित संपूर्ण हिंदी माता परिवार ने एसपी उपाध्याय को बधाई दी है।


