Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरराष्ट्र जागरण का अभियान है ‘मेरी माटी मेरा देश’ : जगदीश सोनकर

राष्ट्र जागरण का अभियान है ‘मेरी माटी मेरा देश’ : जगदीश सोनकर

जौनपुर धारा, मछलीशहर। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश सोनकर ने ग्राम अहमदपुर-देलहुपुर में आयोजित ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय जागरण का महा अभियान है। जिसके अंतर्गत हम सभी को अपने-अपने घरों की मिट्टी अपनी वसुधा का नमन -वंदन करते हुए देश के उन वीरों को नमन करना है। जिन्होंने इस देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उनके सम्मान में हमें हर गांव में और वार्डों में 75-75 वृक्ष लगाने हैं। उन्होने कहा कि इसी अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी का हर छोटा बड़ा नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी इस अभियान को गति देने के लिए गली-गली और घर-घर घूम रहा है और लोगों से एक चुटकी माटी और चावल एकत्रित किया जा रहा है।

जिसे अमृत कलश में भरकर विकसित भारत के निर्माण के लिए देश की राजधानी में भेजा जाना है। उन्होने कहा कि देश की राजधानी में जब पूरे देश की माटी अमृत कलशो में भरकर पहुंचेगी। तो पूरा भारत एक ही जगह एक परिवार के रूप में अपनी खुशबू और महक से अनेकता में एकता का संदेश देगा। सभा संबोधन के पश्चात पूर्व मंत्री के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों का हम पूरे गांव में घर-घर घूम कर एक चुटकी मिट्टी और चावल को संग्रहित किया इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा गांव घंटों तक गुंजायमान रहा। इस मौके पर प्रमुख उपस्थित लोगों में मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिऊ, अमर बहादुर पटेल, सूर्य लाल पटेल, रवि बिन्द, अमित पटेल, नागेश्वर पटेल, अनिल यादव, अरुण पटेल, मीना पटेल आदि लोग उपस्थित रहे। उक्त  कार्यक्रम के बाद ग्राम दाउदपुर में भी उपरोक्त कार्यक्रम संपन्न किया गया। जहां पूर्व प्रधान राम निरंजन बिन्द, कैलाश बिन्द, विनोद बिन्द, सत्या बिन्द, सुनील बिन्द आदि लोग मौजूद रहे।