Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुररामलला के प्राण-प्रतिष्ठा पर राममय हुआ जनपद

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा पर राममय हुआ जनपद

  • जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा नगर, शोभायात्रा में दिखी अनेक झांकियां
  • मन्दिरों में हुई सुन्दर सजावट, भजन कीर्तन में लीन हुए श्रद्धालु

जौनपुर धारा, जौनपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य जौनपुर को दीपावली की तरह सजाया गया है। बाजारों को सुंदर लाइटों और ध्वजा से सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा का नगर में कई स्थानों पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व ही जिले को भगवा रंग से रंग दिया गया था। चारों ओर राम नाम की गूंज रही। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को कहीं भोग तो कहीं शोभायात्रा निकालकर उत्सव मनाया जा गया। बाजार में व्यापारिक संगठनों द्वारा दुकानों के बाहर श्रीराम की ध्वजा लगाई गई है।

वहीं शहर के मंदिरों में पूरे दिन भजन कीर्तन और भण्डारा का दौर चलता रहा। मंदिरों को लाइटें व फूलों से सजाया गया। श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव के लिए शहर में चौक-चौराहों पर ध्वज के अलावा साउण्ड भी लगाए गए थेख् जिसमें श्रीराम के भजन चलाए जा थे। रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में समूचा जौनपुर राममय हो गया। मंदिरों में भजन कीर्तन के बाद भंडारा आयोजित किया गया। 500 साल के लंबे इंतजार के बाद रामलला के अपने महल में विराजमान होने की खुशी में मंदिरों में दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का कार्यक्रम शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं की टोली जय श्रीराम का नारा लगाते हुए बजारों से गुजर रही थी। जिसके कलश यात्रा, शोभायात्रा, सुन्दर झाकियां देखने को मिली। पूरा जिला श्रीराम के जयकारे गूंज उठा। शोभायात्रा व झांकियां निकालकर भगवान श्री राम की आराधना की गई है। मंदिरों व विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया।

  • शिवसेवा संस्थानम् ने निकाला विशाल कलशयात्रा

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को मंदिरों में श्री सुंदरकांड पाठ किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद हसन इण्टर कॉलेज में 108 कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस यज्ञ के दौरान मैदान में 108 हवन कुंड लगाए गए। इसके पूर्व कार्यक्रम के आयोजक धार्मिक संस्था शिवसेवा संस्थानम् द्वारा नगर में विशाल कलशयात्रा निकाला गया। जिससे पूरा नगर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कलश यात्रा के दौरान लाखों की भीड़ एकत्रित रही।जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शहर में जगह-जगह अयोध्या से श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लाइव कार्यक्रम चलते रहे। जिसे देखने को लिए श्रद्धालु एकजुट हो रहे हैं।

  • लोक जनसेवा फाउण्डेशन ने निकाला विशाल शोभायात्रा

जौनपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में जश्न और उत्सव का माहौल बना रहा। इसी क्रम में जौनपुर में जश्न की अनोखी तस्वीर सामने आई। शहर में लोग जमकर नाच-गाने और भगवान राम की भक्ति में लीन थे। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोक जनसेवा फाण्डेशन ट्रस्ट ने विशाल शोभायात्रा निकाला। जिसमें श्रद्धालू भक्ति रस में डूबे हुए नजर आये। मानो पूरा शहर भगवान राम की भक्ति में सराबोर हो गया। शोभायात्रा भण्डारी पुलिस चौकी के पास से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्ग सुतहटी बाजार, सब्जीमंडी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा के रास्ते शाहीपुल, ओन्दगंज, जेसिज चौहारा होते हुए बीआरपी कॉलेज के निकट हनुमान मन्दिर पर सुंदरकाण्ड के साथ सम्पन्न हुआ। अतिथि के रूप में अंजना सिंह मौजूद रहीं। जिसके उपरान्त प्रसाद वितरण कर विधि-विधान से कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त अवसर पर संस्थापक/अध्यक्ष अक्षय कुमार, महामंत्री राजा अग्रहरि, सचिव सत्यम प्रजापति, उपाध्यक्ष सतीश निषाद, संयोजक अभिषेक मौर्या, कोषाध्यक्ष हर्ष वर्मा, विशाल गुप्ता, विकास जायसवाल, प्रेम कुमार चतुर्वेदी, सुनील कुमार राय, रामभक्त शिवम, अमृत लाल यादव, मो.जमाल ‘मीनू’, एजाज अख्तर, शबाब हुसैन सहित संस्था के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहें।

  • एक लाख इक्यावन हजार दिपों से जगमगाया गोमती घाट

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर में गोमती नदी के किनारे दीपोत्सव कार्यक्रम में एक लाख इक्यावन हजार दीपक लगाए गये तथा गोमती घाट का भव्य नजारा देखा गया। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह रहें। अयोध्या की तरह जौनपुर भी एक आकर्षक सजावट वाला गोमती घाट बन गया है। राम दरबार सद्भावना पुल से शाहीपुल तक और शाही पुल से सद्भावना पुल तक सजाया गया।

  • भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने किया प्रसाद वितरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। अयोध्या में हो रहे श्रीराम चंद्र के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के बैनर तले हिन्दू व मुस्लिम दोनो समुदायों ने मिलकर प्रसाद वितरण किया। उक्त अवसर पर संरक्षक एजाज अहमद ने कहा कि अनेकता में एकता ही हमारे क्षेत्र की प्रमुख पहचान है। रतनलाल मौर्या ने कहा कि हमारे समाज की खुबसूरती दोनो समुदाय से हैं। इस अवसर पर संरक्षक संकठा गुप्ता, अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, उपाध्यक्ष वाजिद अली, मंत्री इमरान, संयुक्त मंत्री प्रेमबहादुर, इमामुल हक, जुगनू, महेन्द्र, मीरु अहमद, गोलू सहित आदि रहें।

  • आप पार्टी कार्यालय पर हुआ सुंदरकांड, हवन पूजन

जौनपुर। सोमवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर समस्त भारत वर्ष के लगभग सभी प्रदेशों व जिलों में विभिन्न तरह के भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संदर्भ में आम आदमी पार्टी द्वारा भी समस्त जगह पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी द्वारा सुंदरकांड व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी क्रम मे आम आदमी पार्टी जौनपुर जिला कार्यालय पर सुन्दर काण्ड व हवन–पूजन और प्रसाद वितरण का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी के आराध्य हैं  इसलिए आम आदमी पार्टी द्वारा सभी जगह पर भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के सम्मान में  सुंदरकांड हवन पूजन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम कि सूचना पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।

Share Now...