Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरराम भक्तों ने निकाली शोभा यात्रा

राम भक्तों ने निकाली शोभा यात्रा

जौनपुर धारा, खुटहन। थाना क्षेत्र के इमामपुर गांव में विगत वर्ष की भांति इस बार भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों द्धारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, सीता, व हनुमान जी की भव्य झांकी निकाली गई। सर्वप्रथम स्वयं सेवकों ने राम जानकी मन्दिर पर आरती करने के पश्चात शोभा यात्रा गांव के गली कूचे से होते हुए इमामपुर बाजार गयी। ततपश्चात वहां से पुन: राम जानकी मंदिर आकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में हर घर प्रसाद का वितरण किया गया। शांतिपूर्ण कार्यक्रम सम्पन होने में पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शोभा यात्रा में प्रधानाचार्य ठाकुर प्रसाद, हनुमंत प्रसाद मिश्र रामसहाय, सुरेन्द्र सिंह, प्रदीप अग्रहरी, शिवम अग्रवंशी शिवा, राना सिंह, सतीश अग्रहरी, शिवम अग्रसेन, सचिन चौधरी, चंदन मिश्र आदि लोगों कहना है कि प्रभु श्री राम हमारे नायक थे, है और रहेंगे। भारत को विश्व गुरु और हिंदू राष्ट्र बनाने का जो संकल्प है वह प्रभु श्री राम के पद चिन्हों पर चलकर ही पूरा होगा। युवाओं को प्रभु श्री राम के चरित्र को धारण करने की आवश्यकता है।