जौनपुर धारा,जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने अवगत कराया है कि मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आदेश के अनुपालन में संविदा एमपीडब्लू के मानदेय के भुगतान हेतु धनराशि राज्य स्तर से अवमुक्त की गयी है। तत्क्रम में संविदा एमपीडब्लू अजय कुमार यादव पिता अर्जन यादव, शत्रुधन प्रसाद गुप्ता पुत्र मोलई दास गुप्ता, वेद भास्कर पाठक पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पाठक, अरविन्द कुमार पुत्र राम कुबेर, राजेश यादव पुत्र छोटलाल यादव, अवनीश कुमार पुत्र श्याम बहादुर यादव और राज कुमार पुत्र लाल साहब को निर्देशित किया है कि तत्काल अपने तत्समय कार्यरत इकाई सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर समन्वय स्थापित करते हुए उपलब्ध करायी गयी धनराशि को प्राप्त किये जाने हेतु खाता संख्या उपलब्ध करायें, जिससे आपका मानदेय भुगतान किया जा सकें एवं प्रकरण निस्तारित किया जा सकें।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राज्य स्तर से अवमुक्त किया गया मानदेय का भुगतान

Previous article
Next article

