Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरराज्य चिकित्सा महाविद्यालय का डीएम ने निरीक्षण कर जाना हाल

राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का डीएम ने निरीक्षण कर जाना हाल

  • जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के साथ उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन के विभिन्न कक्षाओं एवं लैब का विस्तार से निरीक्षण कर राजकीय निर्माण निगम के एक्सईएन आरके सिंह को निर्देशित किया कि इस महीने की आखिरी तक शैक्षणिक भवन 5 पांचवे तल की ढलाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि गर्ल्स बाथरूम के फिनिशिंग का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने ओपीडी बिल्डिंग के निरीक्षण के दौरान बेसमेंट में फार्मा लैब को 3 दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने माइनर ओटी कक्ष के फालसिलिंग और टाइल्स का कार्य पूर्ण कराकर 15 दिन के भीतर हैण्डओवर करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने एक्सईएन आरके सिंह को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द पूर्ण कराएं और जो भी सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है वो गुणवत्तापूर्ण रहे। परिसर में तालाब एवं खेल के मैदान को भी जल्द से जल्द तैयार करने को कहा। एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिया कि बिजली की समस्या न होने पाए। निरीक्षण में टाटा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पीएन सिंह, मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. शिवकुमार, डॉ. अवनीश तिवारी, डॉ. जाफरी सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।