Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरराज्य कर्मचारी संघ ने पूर्व अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

राज्य कर्मचारी संघ ने पूर्व अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा,जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व.बी.एन. सिंह की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स संगठन के जनपद शाखा अध्यक्ष सी.बी.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर कक्ष में आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संघ परिषद की संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने स्व.बी.एन.सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारी हितों में किए गए संघर्ष के बारे में बताया।

परिषद के अध्यक्ष डॉ.प्रदीप कुमार सिंह ने सम्बोधित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया, बताया कि स्व.बी.एन.सिंह के नेतृत्व में केंद्र समान महंगाई भत्ता की समानता एवं 1986 में केंद्र के बराबर वेतन राज्य कर्मचारियों के वेतनमान दिलाने के साथ दो प्रमुख वेतनमान की लड़ाई में कर्मचारियों का नेतृत्व कर सफलता दिलाई। इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा कलेक्ट्रेट में बनाए गए मेरा वोट मेरी ताकत सेल्फी पॉइंट के सामने मतदान हेतु शपथ भी दिलाया गया। उक्त अवसर पर पारसनाथ यादव, के.के.त्रिपाठी, रामकृष्ण यादव, शेषनाथ सिंह, ओंकारनाथ मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, उन्नत त्रिपाठी, दशरथ राम, अमर बहादुर, प्रमोद शर्मा, लालमणि पांडेय, कृपा शंकर उपाध्याय, राममोहन राय, कंचन सिंह सहित आदि उपस्थित रहें।