जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय तहसील के राजस्व विभाग द्वारा इस कड़ाके की ठंड में गरीब, निराश्रितों, असहायों को नि:शुल्क कम्बल वितरण किया गया। कम्बल वितरण का कार्यक्रम हल्का लेखपाल परमानन्द मिश्र व सहयोगी के रूप में शेखर मिश्र एवं शिवम मिश्र द्वारा किया गया। ग्राम सभा पराहित के ग्राम प्रधान विनोद कुमार सरोज, राजकुमार सरोज की उपस्थिति में जगवंती, तिलरा, कमला देवी व मानिक चंद को व ग्राम सभा रामनगर में ग्राम प्रधान प्रहलाद के नेतृत्व में आदित्य प्रकाश एवं ग्राम सभा ईटहा में ग्राम प्रधान मीरा दुबे के नेतृत्व में शिवजन्ती, जयप्रकाश को नि:शुल्क कम्बल दिया गया। साथ ही भिखारीपुर खुर्द ग्राम प्रधान संतोष कुमार मिश्रा (बबलू भैया) के नेतृत्व में जड़ावती, बसंती, रमेश चंद, दुर्गावती को राजस्व विभाग द्वारा नि:शुल्क कम्बल वितरित किया गया। हल्का लेखपाल परमानंद मिश्र व सहयोगी शेखर मिश्र ने ठंड से बचने के लिए और नववर्ष पर निराश्रितों को नि:शुल्क कम्बल वितरण करके पुनीत कार्य कर नए वर्ष की शुरूआत की। ग्राम प्रधान विनोद कुमार सरोज व ग्राम प्रधान संतोष मिश्रा ने नववर्ष पर राजस्व विभाग के द्वारा इस पुनीत कार्य की सराहना की।
― Advertisement ―
नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार
खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...
राजस्व विभाग ने निराश्रितों में बाँटे कम्बल
