Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरराजमार्ग पर गिरा सेमर का पेड़, घंटो आवागमन बाधित

राजमार्ग पर गिरा सेमर का पेड़, घंटो आवागमन बाधित

जौनपुर धारा, खुटहन। गोमती नदी पुल के पास तिलवारी गांव में गुरुवार की दोपहर प्रयागराज वाया शाहगंज राजमार्ग पर तेज पछुवां हवा के चलते एक सेमर का बृक्ष अचानक सड़क पर गिर गया। उसके नीचे दो चाय पान की गुमटियां भी दब गई। संयोग अच्छा था कि दोपहर का समय होने के चलते उस समय गुमटी बंद थी, सड़क पर भी कोई राहगीर नहीं था अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। घंटों प्रयास के बाद मार्ग खाली कराया जा सका। इस दौरान दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की लाइन लग गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक तेज हवा के झोंको के चलते पेड़ जड़ से उखड़ कर सड़क पर आ गिरा। पहले तो गांव के लोग कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंच डाल काटना शुरू किए। विशालकाय पेड़ होने के कारण उसकी मोटी मोटी डालियां कुल्हाड़ी से नहीं कट पा रही थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने जेसीबी मंगाकर मार्ग खाली कराया। तब तक दोनों तरफ सैकड़ों वाहन जमा होकर जाम की स्थिति बना दिए। किसी प्रकार से पुलिस ने आवागमन चालू कराया।