Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeमनोरंजनराजपाल यादव की दूसरी शादी का है कनाडा कनेक्शन, 9 साल छोटी...

राजपाल यादव की दूसरी शादी का है कनाडा कनेक्शन, 9 साल छोटी लड़की पर आया दिल

 मुंबई. बॉलीवुड में राजपाल यादव एक जाना पहचाना नाम हैं. राजपाल को भले ही कॉमेडी किरदारों के लिए ज्यादा पहचाना जाता हो लेकिन उन्होंने कॅरियर में कई तरह ​के किरदार निभाए हैं. वहीं, निजी जिंदगी की बात करें तो राजपाल ने दो शादियां की हैं और दूसरी शादी का किस्सा बेहद खास है. आज राजपाल अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आइए, उनके कॅरियर, लव लाइफ और बच्चों को लेकर कुछ बातें बताते हैं…राजपाल यादव ने जिंदगी में काफी स्ट्रगल किया है. बॉलीवुड में मुकाम बनाना उनके लिए आसान नहीं था. साथ ही निजी जिंदगी में वे अपने पहले प्यार को खो चुके हैं. आइए, एक्टर की लाइफ पर बात करते हैं.राजपाल यादव का जन्म कुद्रा, उत्तर प्रदेश में 16 मार्च 1971 को हुआ था. राजपाल को बचपन से ही फिल्मी दुनिया आकर्षित करती थी.​ फिल्मों में आने से पहले राजपाल ने दूरदर्शन के एक सीरिलयल में काम किया था. इसके बाद साल 1999 में ‘दिल क्या करे’, ‘शूल’ और ‘मस्त’ जैसी फिल्में कीं.राजपाल यादव ने शुरुआती दौर में संजीदा किरदार निभाए. साल 2000 के बाद उनके कॅरियर ने रफ्तार पकड़ी और वे बहुत सी हिट फिल्मों का हिस्सा बने. इसके बाद ‘हंगामा’, ‘चुप चुप के’, ‘भूल भूलैया’, ‘ढोल’, ‘भूतनाथ’, ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी कॉमेडी फिल्मों ने उनके कॅरियर को नया उछाल दिया. फिल्मों में उनके किरदार काफी अहम होते हैं, जो स्टोरी लाइन को आगे बढ़ाते हैं.पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 1992 में राजपाल यादव की शादी करुणा से हुइ थी. लेकिन पहले बच्चे के जन्म के बाद कॉम्पलिकेशन होने के कारण उनका निधन हो गया. ऐसे में राजपाल काफी टूट गए थे. उनकी पहली बेटी का नाम ज्योति है.राजपाल यादव ने साल 2003 में राधा से शादी की थी जो उम्र में उनसे 9 साल छोटी हैं. हालांकि पहली पत्नी की मौत के बाद राजपाल दूसरी शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन जब कनाडा में उनकी मुलाकात राधा से हुई तो दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. राजपाल के प्यार में राधा कनाडा छोड़कर मुंबई आ गईं.कनाडा में राजपाल और राधा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. राजपाल करीब दस दिनों तक कनाडा रहे थे और फिर वापस आ गए थे. इसके बाद दोनों अक्सर फोन पर बात किया करते थे. ऐसे में दोनों ने साल 2003 में शादी करने का फैसला किया.राधा और राजपाल की 2 बेटियां हैं. राजपाल दोनों से बेहद प्यार करते हैं और अक्सर दोनों के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं. राजपाल की बड़ी बेटी शादी हो चुकी है.