जौनपुर धारा, जौनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में सत्र 2023 में इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी के तहत 20 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 29 अप्रैल तक संस्थान में संपर्क कर अपना आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने अवगत कराया है कि इस योजना में प्रत्येक वर्ग के अभ्यर्थियों से 500 रुपये महीने का शुल्क भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है और 300 रुपये काशन मनी के रूप में जमा करना होगा। उन्होंने संस्थान में संचालित व्यवसाय के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 1 वर्षीय व्यवसाय में वेल्डर, कोपा, बेसिक कास्मेटोलाजी, स्टेनो हिन्दी, ट्रैक्टर मैकेनिक, तथा 2 वर्षीय व्यवसाय में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक, मशीनिस्ट, वायरमैन, मोटर मैकेनिक आदि व्यवसाय संस्थान में संचालित हैं। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त के संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में संस्थान में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- यूके लिप्टस की बाग में लगी आग, डेढ़ सौ पौधे जले
जौनपुर धारा, खुटहन। गढ़ा गोपालापुर गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों से यूके लिप्टस की बाग में आग लग जाने से लगभग डेढ़ सौ पौधे झुलस गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हैंडपंपों और सबमर्सिबल के सहारे आग पर काबू पा लिए। गनीमत रही की आग का रुख रिहायशी बस्ती की तरफ नहीं रहा। अन्यथा बड़ा अग्निकांड हो सकता था। गांव निवासी काशी नाथ तिवारी अपने आवास के बगल लगभग डेढ़ एकड़ भूभाग में पांच हजार यूकेलिप्टस का पौधा लगाए हैं जो बढ़कर लगभग पंद्रह फिट ऊंचे हो गए हैं। बुधवार की दोपहर बाग के मध्य से अचानक आग की लपटे उठने लगी। पश्चिम की तेज हवाओं के बीच नीचे गिरे खर पतवार और पत्तियां जलने लगी। लगभग डेढ़ सौ बृक्ष अधिक झुलस जाने के कारण सूखने की कगार पर पहुंच गए है।
- भूत प्रेत के विवाद में मारपीट, चार घायल
जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के समोपुर गांव में भूतप्रेत के विवाद में मारपीट हो गयी। मारपीट में तीन महिलाओं तथा एक किशोरी को चोटे आयीं हैं। घटना की सूचना और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उक्त गांव निवासी लालमनी देवी पत्नी बृजेश कुमार से पड़ोस के धर्मवीर के परिवार से पुराना भूतप्रेत देने का विवाद चल रहा था। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान सन्तिमा पुत्री बृजेश कुमार को राज कुमार पुत्र धर्मबीर ने गाल में दाँत से काट लिया। तीन महिलाएं भी एक दूसरे से से मारपीट के दौरान घायल हो गयी। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने गए जहां पर पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।
- पांच वारंटी गिरफ्तार
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय मे चल रहे वांछित पांच वारंटियों को न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को घर से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। क्षेत्र के मडवां मोहिद्दिनपुर गांव निवासी मिठाई लाल पुत्र शिवजोर एवं कन्हैया पुत्रगण जगपत, गनपत, पतिराम और क्षेत्र के हाजी रफीपुर गांव निवासी नन्दलाल पुत्र गोविंद को न्यायालय में चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने घर से बुधवार को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।


