Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुररसोई गैस संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा...

रसोई गैस संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

खुटहन। रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खुटहन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के प्रतिनिधि एडीओ पंचायत अजय कुमार मिश्रा को सौंपा। धरना को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण आम उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अफरातफरी का माहौल है और आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है। जिला सचिव विनोद त्रिपाठी ने कहा कि आपदा जैसी परिस्थितियों में भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर सरकार ने जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की विफलताओं का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हैं। सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर केवल चुनावी गतिविधियों पर ध्यान दिया जा रहा है। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस शाहगंज के विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, परवेज अहमद, बाढूराम बिंद, शेषनाथ यादव, लल्ला तिवारी, महेंद्र गौतम, प्रमोद यादव, अवधेश शर्मा, भारत लाल, रामधारी पाल, सैयद रुमान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Now...