― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररक्षाबंधन को लेकर बाजारों में सज गई राखी की दुकानें

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में सज गई राखी की दुकानें

  • पवित्र रिश्ते के पर्व में खरीदारों की उमड़ रही भीड़

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें रंगबिरंगी राखियों से सज गई हैं। दुकानदारों ने एक से बढ़कर एक फैंसी राखी मंगाई है। बच्चों के लिए इनमें कार्टून, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम व अन्य प्रकार की राखियां खूब भा रही हैं। तो बड़े लोगों के लिए नग और स्टोन वाली राखियां अधिक पसंद की जा रही हैं। त्योहार को लेकर नगर के ओलन्दगंज, शाहीपुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सब्जीमण्डी समेत अन्य प्रमूख स्थानों और चौराहों पर रंगबिरंगी राखियों से दुकानें सज गई हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व 30 या 31 अगस्त को मनाया जायेगा। मुहूर्त देखकर इस पर्व पर बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधती है। भाई भी सामर्थ्य अनुसार बहन को ऊपहार या भेट के लिए कुछ न कुछ देतें है। रक्षाबंधन का अर्थ है राखी बांधकर भाई को बहने अपनी रक्षा के लिए एक संकल्प कराती है। राखी का यह पवित्र पर्व अगस्त महीने मे आता है। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन पर्व का हिन्दू मान्यता व पौराणिक कथा के अनुसार देवताओ के राजा इंद्र दानवो से बार-बार युद्ध मे पराजित हो जाते थे। उस समय उनकी पत्नी इन्द्राणी ने घोर तपस्या कर दिव्य शक्तियों वाला कवच रक्षा सूत्र इन्द्र की कलाई मे बॉध दिया था। जिससे वे दानवों पर विजय प्राप्त कर सके और किसी भी मुश्किल का सामना करने की सामर्थ्य उनमे आ जाए। तब से यह प्रथा चल पड़ी इससे यह बात स्पष्ट है कि कोई भी महिला या पुरुष किसी भी महिला या पुरुष की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी शक्ति बढाए और विपत्तियों से बचाए। इस त्योहार दुकानों पर भी अधिक से अधिक ग्राहकों को लुभाने के लिए अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है। इसके अलावा विभिन्न राखियां दुुकानों में सजाई गई हैं। इनमें बच्चों के लिए कार्टून, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम वाली राखियां महिलाओं को खूब भा रही हैं। बाजार में 10 रुपये से लेकर 450 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन के लिए मिठाइयों की दुकानें सज गई हैं। लोग मिठाई लेकर रिश्तेदारों के घर पहुंच रहे हैं। इन दिनों में बाजार में सामान्य दिनों के मुताबिक ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही है। दुकानों पर उपहार के गिफ्ट पैक भी आ गए हैं। ज्वेलर्स की दुकानों में भी चांदी की राखियां बिक रही हैं। जिनके डिजाइन सभी को आकर्षित कर रहे हैं। देखने में सुंदर व हल्की राखियों को खरीदने पर ज्यादा तरजीह दी जा रही है। सरकार ने रक्षा बंधन के दिन बहनों को बसों में निःशुल्क यात्रा का उपहार दिया है। सरकार ने प्रदेश की सभी महिलाओं को प्रदेश के भीतर संचालित होने वाली परिवहन निगम की बसों के किराये में शत-प्रतिशत छूट देने का आदेश जारी कर दिया है। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिवर्ष रक्षा बंधन पर्व पर प्रदेश की सभी बहनों को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा कराई जाती है।

Share Now...