― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयोग गुरु डॉक्टर ध्रुवराज जी को किया गया सम्मानित

योग गुरु डॉक्टर ध्रुवराज जी को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। राम नवमी के पावन पर्व पर मां शीतला गुरुकुल नेवादा ईश्वरी सिंह में योग एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक नीरज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उक्त अवसर पर बच्चों को ताड़ासन, गरुणासन, शीर्षासन, सर्वांगासन, यौगिंग जॉगिंग और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग के पश्चात पतंजलि योग समिति के डॉ.ध्रुवराज ने यज्ञ करवाया। विद्यालय परिवार ने योग गुरु ध्रुवराज को माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव एवं अनिल निषाद, पंकज सिंह, अरुण यादव प्रधान और युवा भाजपा नेता विकाश सिंह द्वारा योगगुरु को अंगवस्त्रम एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षकगण उपेंद्र पाल, सुजीत यादव, अवनीश निषाद, श्रीकांत यादव, बबिता सिंह, नीतू सिंह, साधना सिंह, सुनीता, रागिनी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

1051 दीपों से जगमगा उठा चौरा माता का मंदिर

  • दीपदान उत्सव में सम्मिलित हुए सैकड़ों श्रद्धालु

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। गुडाहाई स्थित माँ काली चौरा माता मंदिर पर बुधवार को नवरात्रि के अष्टमी के दिन 1051दीपों से समूचा मन्दिर परिसर जगमगा उठा। वहीं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुदेवी गीत पर नृत्य करते हुए माँ के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुंगराबादशाहपुर नगर के गुडाहाई मोहल्ले में स्थित मां काली चौरा माता मंदिर पर नवरात्रि के अष्टमी को दीपदान उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 1051दीपों की जगमगाती लौ से समूचा मन्दिर परिसर जगमगा उठा। दीपों से बने ओम, स्वस्तिक व माता की आकृति के बने हुए रंगोली पर जगमगाते हुए दीप प्रज्वलन से अद्भुत नजारा देखने और तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आएं। उक्त दीपदान उत्सव में उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले बच्चों तनु गुप्ता, प्रिया गुप्ता, महिमा व खुशी गुप्ता को भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नीलम गुप्ता व पालिकाध्यक्ष शिवगोविन्द साहू के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व पण्डित पंकज मिश्रा ने विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पालिकाध्यक्ष शिवगोविंद साहू ने माता की पूजा अर्चना बाद माता की 101 दीपों से आरती की गई। उसके माँ मुरादें पूरी कर दे हलवा पूरी बाटूंगी देवी गीत पर श्रद्धालु देर रात तक नृत्य करते रहे। इस दौरान जय माता दी व जय माँ काली के जयघोषों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। इस अवसर पर गुडाहाई मोहल्ले वालों सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही।

Share Now...