Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहवन पूजन के साथ नौ कन्याओं को कराया गया भोजन

हवन पूजन के साथ नौ कन्याओं को कराया गया भोजन

  • विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नौ कन्याओं का किया गया पांव पूजा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र में गुरुवार को नवरात्रि पर्व के नवमी के दिन विभिन्न स्थानों पर देवी माता के मंदिरों में हवन यज्ञ किया गया और नौ कन्याओं की पांव पूजा के साथ उनको भोजन कराया गया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रि पर्व के नवमी को गायत्री मन्दिर स्टेशन रोड, काली जी मन्दिर पुरानी सब्जी मंडी, दौलतिया मन्दिर सटवां, माँ काली चौरा माता मन्दिर गुडाहाई सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों पर विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया गया और नौ कन्याओं का पांव पूजने के साथ ही माता की चुनरी व टीका लगाया गया और उनको भोजन कराया गया। उसके उपरांत कन्याओं के पांव छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में हवन पूजन व वैदिक मंत्रोच्चारण से क्षेत्र गुंजायमान रहा।