Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरयोग अनुशासित एवं सुव्यवस्थित जीवन की आधारशिला है - फादर पी विक्टर

योग अनुशासित एवं सुव्यवस्थित जीवन की आधारशिला है – फादर पी विक्टर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की शनिवासरीय प्रार्थना सभा में कक्षा पाँच अ के विद्यार्थियों ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए योग को तन-मन के लिए आवश्यक बताया। बच्चों ने विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों पर आधारित परियोजना प्रस्तुत करते हुए उसके गणितीय महत्त्व को समझाया। कक्षाध्यापिका सीमा उपाध्याय ने साहस एवं हिम्मत पर आधारित कविता के माध्यम से जीवन में सफल होने के तरीके को प्रतिपादित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग अनुशासित एवं सुव्यवस्थित जीवन की आधारशिला है। योग हमें साँसों एवं मन पर नियंत्रण करना सिखाता है। चित्त की वृत्तियों का नियंत्रण करने से जीवन अनुशासित एवं सुव्यवस्थित हो जाता है। अनुशासनहीन एवं अव्यवस्थित जीवन में दुख ही दुख रहते हैं अत: नियमित योगा•यास जरूरी है।