- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इण्टर का रिजल्ट घोषित, छात्राओं ने मारी बाजी
जौनपुर धारा,जौनपुर। यूपी बोर्ड के इण्टर व हाईस्कूल का परीक्षाफल शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे के बाद घोषित होते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। छात्र-छात्राएं सुबह से ही परीक्षाफल के इंतजार में थे। जैसे ही रिजल्ट आया सभी खुशी से झूम उठे। डाक्टर, इंजीनियर बनने का सपना लिए सभी ने बड़ों का आशीर्वाद लिया और आगे की तैयारी में जुट गए। रिजल्ट घोषित होने से पहले छात्र-छात्राओं में सबसे पहले रिजल्ट चेक करने की होड़ लगी थी। जिन छात्रों ने सबसे पहले रिजल्ट देखा उन्होंने अपने दोस्तों को फोन और मौसेज करके बताया। सफल छात्र-छात्राओं फोन और वाट्सअप करे एक दूसरे को बधाई दी। अब छात्र-छात्राओं के मन में रिजल्ट देखने के साथ ही आगे की तैयारियां घूमने लगी हैं। अपने पसंद के स्कूल-कालेजों में दाखिला लेने की योजना भी बन रही है।
हाईस्कूल में एसएसएस इंटर कालेज विशुनपुर बजरंगनगर डोभी की छात्रा आस्था प्रजापति ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आस्था ने कुल 600 अंकों में से 569 अंक हासिल कर 94.83 प्रतिशत अंक हासिल किया है वहीं श्रीगणेश राय इंटर कालेज डोभी के छात्र अजय यादव ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 500 में से 467 अंक प्राप्त कर प्रदेश की सूची में 9वां स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। बच्चे सुबह से ही रिजल्ट के इंतजार में बैठे थे। जैसे-जैसे रिजल्ट की घड़ी करीब आ रही थी उनके दिल की धड़कने भी तेजी से बढ़ रही थी। रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राएं खुशी के मारे झूम उठे। सभी ने अपने अ•िा•ाावको और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में नेहरू बालोद्यान इण्टर कालेज का परीक्षाफल विगत वर्षो की भॉति इस वर्ष भी हाईस्कूल व इण्टर का परीक्षाफल सर्वोत्तम रहा। इण्टरमीडिएट परीक्षाफल में स्वतंत्र यादव 87.2 प्रतिशत, नितेश गुप्ता 85 प्रतिशत, स्वप्निल यादव 84.6 प्रतिशत, कुनाल जयसवाल 84.2 प्रतिशत अंक हासिल किये। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में आर्यन यादव 89.16 प्रतिशत, स्वास्तिका चौधरी 88.33 प्रतिशत, प्रतीक कुमार यादव 87.5 प्रतिशत, दिवेश कुमार निषाद 86.66 प्रतिशत, सौर•ा कुमार साहू 86.66 प्रतिशत,अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी क्रम में मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज का परीक्षा फल रहा सराहनीय। कॉलेज के अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा की उत्तीर्ण, जो की सराहनी रहा। हाई स्कूल में विद्यालय के छात्र विश्वेश पाल ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, शु•ाम यादव ने 83.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं खुशी सोनी ने 82.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में विद्यालय की छात्रा प्रगति मौर्या ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, दीपक मौर्या ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं प्रिंस मौर्या ने 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर अब्दुल कादिर खान ने अध्यापकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और परीक्षा फल के प्रति संतुष्टि व्यक्ति की। विद्यालय में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी और साथ ही आगे की पढ़ाई में किसी •ाी प्रकार की कठिनाई आने पर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
टीडी कालेज की दो छात्राओं ने लहराया परचम
जौनपुर धारा,जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में पुन: टीडी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने परचम लहराया। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में यदि सिंह ने 91प्रतिशत अंक अर्जित कर जनपद में चौथा स्थान प्राप्त किया है वहीं अंशिका मौर्य ने 90.2प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में आठवां स्थान प्राप्त किया है। प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह दोनों छात्राओं को माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाकर बधाई दिए एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रदान किये। प्रबंधक ने कहा है कि मेरी हृदय की ख्वाहिश आज पूरी हो गई, जनपद में पूरे जनपद में टीडी इण्टर कॉलेज का परचम लहरा रहा है। प्रबंधक विद्यालय परिवार की सफलता पर खुशी से अत्यंत गदगद थे।


