खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मोबाइल पर फेंक आईडी बनाकर कर युवक के द्वारा भेजे जा रहे अश्लील एसएमएस, बीडीओ और आपत्ति जनक फोटो के मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
युवती ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि बेसहूपुर गांव निवासी आकाश गुप्ता के द्वारा इंस्टाग्राम ग्राम पर फेंक आईडी बनाकर उसके मोबाइल पर अश्लील विडियो फोटो भेजे जा रहे हैं। जिससे उसे शर्मसार होना पड़ रहा है। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
वरुणा नदी के किनारे सरसों के खेत में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के आशापुर फेरूपुर गांव स्थित वरुणा नदी किनारे सरसों के खेत में 23वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे को ईंट से कुचला गया था, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह खेत के पास स्थित घाट पर शव देखा तो दहशत फैल गई।
सूचना पर थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। हालात संदिग्ध देख उन्होंने तत्काल क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा व फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके की स्थिति से प्रतीत होता है कि घटना स्थल पर एक से अधिक लोग मौजूद रहे होंगे। शव से कुछ दूरी पर एक बाइक बरामद हुई है। बाइक के साइलेंसर पर जूते के निशान पाए गए हैं। वहीं पास में शराब की बोतलें भी पड़ी मिलीं, जिनमें से एक टूटी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या धारदार हथियार और ईंट से वार कर बेरहमी से की गई। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन में जुटी है। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
एसबीआई लाइफ बीमा की किस्त हड़पने के आरोप में एजेंट पर केस दर्ज
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 7 निवासी एवं कोटेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने एसबीआई लाइ$फ बीमा की किस्त हड़पने के आरोप में एजेंट अर्जुन शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके गांव निवासी अर्जुन शर्मा पुत्र अमृत लाल शर्मा ने उनकी पत्नी के नाम से एसबीआई लाइफ इन्शुरन्स में बीमा कराया था। प्रार्थी द्वारा किस्त के रूप में दिया गया। चेक धनाभाव के कारण बाउंस हो गया, जिसके बाद आरोपी ने नगद धनराशि लेकर किस्त जमा करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि उक्त धनराशि कंपनी में जमा नहीं की गई। जब प्रार्थी बीमा कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो उन्हें पता चला कि किस्त जमा नहीं हुई है। इस संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। तहरीर में यह भी आरोप है कि शिकायत पर आरोपी को कोतवाली बुलाया गया, जहां उसने चेक बाउंस का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही। बाद में प्रमाण पत्र देने पर भी कार्रवाई न होने की बात कही गई। प्रार्थी का आरोप है कि थाने में मंदिर में शपथ दिलाने की प्रक्रिया भी हुई, इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी के खिलाफ बदलापुर थाने सहित अन्य जनपदों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इस सम्बंध में बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
खेत में मिले अज्ञात युवक के क्षत-विक्षत शव की हुई पहचान
जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के आशापुर फेरूपुर गांव स्थित वरुणा नदी किनारे सरसों के खेत में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे को ईंट से कुचला गया था, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह खेत के पास स्थित घाट पर शव देखा तो दहशत फैल गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। हालात संदिग्ध देख उन्होंने तत्काल क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा व फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके की स्थिति से प्रतीत होता है कि घटना स्थल पर एक से अधिक लोग मौजूद रहे होंगे। शव से कुछ दूरी पर एक बाइक बरामद हुई है। बाइक के साइलेंसर पर जूते के निशान पाए गए हैं। वहीं पास में शराब की बोतलें भी पड़ी मिलीं, जिनमें से एक टूटी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या धारदार हथियार और ईंट से वार कर बेरहमी से की गई। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन में जुटी है। मृत युवक की शिनाख्त बृजेश यादव के रूप में हुई, साथ ही मामा के लड़के रोहित यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।


