Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरयुवक ने फांसी लगाकर दी जान

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला रूहट्टा में एक नवयुवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लगभग एक वर्ष पूर्व युवक के पिता ने भी नदी में छलांग लगाकर जान दे दी थी।

रूहट्टा निवासी सुभाष सोनकर का 22 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार सोनकर ने गुरुवार की सुबह अपने घर में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब यह बात परिजनों को पता चली तो पूरे घर में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में आसपास व मोहल्ले के काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बताया गया है कि लगभग एक वर्ष पूर्व मृत अनिल कुमार सोनकर के पिता सुभाष सोनकर ने भी पुल से कूदकर आत्महत्या कर लिया था जिनकी लाश 3 दिन बाद पाई गई थी। पिता के बाद पुत्र ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।