Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरयुवक को गोली मारने की घटना में शामिल एक गिरफ्तार

युवक को गोली मारने की घटना में शामिल एक गिरफ्तार

पैसा निकालने की बात को लेकर जनसेवा केन्द्र संचालक को मारी गई थी गोली

जौनपुर। शाहगंज पुलिस टीम द्वारा फायरिंग करने की घटना में शामिल एक वांक्षित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अपराध और अपरधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके क्रम में पुलिस को यह सफलता हाथ लगी। मालूम हो कि थाना शाहगंज क्षेत्र अन्तर्गत निजमापुर स्थित जनसेवा केन्द्र के संचालक मो.सउद पुत्र मो.तौफीक निवासी कौडिया थाना शाहगंज (38) को चार पहिया वाहन सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा पैसा निकालने की वात को लेकर बाद विवाद पर गोली मार दी गई थी। गोली मो.सउद के बाएं पैर के जाँघ को छूती हुई निकल गई थी। इसके संबंध में थाना स्थली पर मु.अ.सं. 193/2025 धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता 2023पंजीकृत था। 16जून को अन्य बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। जिनके पास से लूट से संबंधित लैपटाप, घटना में प्रयुक्त वाहन एवं तमंचा कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद धारा 310(2), 317(3) भारतीय न्याय संहिता 2023में तरमीम किया गया। गुरूवार को उ.नि.अजय कुमार सिंह द्वारा हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर इस वांछित अभियुक्त प्रिंस राज पुत्र संग्राम गौतम निवासी बद्दोपुर थाना शाहगंज को खुटहन तिराहा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी प्रिंस राज से घटना के बारे में जब पूछताछ किया गया तो पहले तो उसने घुमाने की कोशिश की लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि रोबिन कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी भीलौली थाना तहबरपुर आजमगढ मेरे मामा का लड़का है। रोबिन बीते 04 जून को अपने 5 साथियों राज गौतम उर्फ राजमन, शिवांग सिंह, राजन कुमार उर्फ राज, शिवम कुमार सिंह और रिंकू कुमार के साथ सफेद चार चक्का गाडी से गांव आये थे। मैं उन लोगो से मिला था, उन्हीं के कहने पर मैंने निजामपुर में मो.सऊद का ग्राहक सेवा केन्द्र दिखाया था। मेरे पापा जो सऊदी से पैसा भेजते थे मैं उन्ही के ग्राहक सेवा केन्द्र से निकालता था। 6जून को फिर से वे लोग उसी चार चक्का से आये और घटना को अंजाम दिये थे। मैं भी उनके साथ अपनी मोटर साइकिल से निजामपुर गया था। रोबिन ने घटना के बाद मुझे अपने मोबाइल से काल कर जानकारी दी थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र.नि.दीपेंद्र सिंह, उ.नि. अजय कुमार सिंह और कां.अजय वर्मा थाना शाहगंज शामिल हैं।

Share Now...